राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के निर्माण दृष्टिकोण के तहत स्थापित सुपरकंप्यूटिंग सुविधा की अधिकतम कंप्यूटिंग शक्ति 1.8 पेटाफ्लॉप्स है। परम युक्ति को जेएनसीएएसआर, बैंगलोर और क्षेत्र के विभिन्न अनुसंधान और इंजीनियरिंग संस्थानों की कम्प्यूटेशनल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सी-डैक द्वारा डिजाइन और प्रणाणित किया गया है। यह इंटेल जिऑन कैस्केड लेक प्रोसेसर और एनवीडिया टेस्ला वी100 और एचडीआर100 पर आधारित है। यह प्रणाली नवीनतम अत्याधुनिक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर तकनीकों के साथ बनाई गयी है। इस प्रणाली को बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले महत्वपूर्ण घटकों का निर्माण और संयोजन भारत में ही किया जाता है, जो सरकार की मेक इन इंडिया पहल की दिशा में एक कदम है।
परम युक्ति विवरण
प्रणाली विनिर्देश
सैद्धांतिक उच्च फ़्लोटिंग-पॉइंट प्रदर्शन कुल (Rpeak)
1.8 PFLOPS
आधार विनिर्देश (कंप्यूट नोड्स)
2 X Intel Xeon Cascadelake 8268, 24 कोर, 2.9 GHz, प्रति नोड प्रोसेसर, 192 GB मेमोरी, 480 GB SSD