तेल और गैस अन्वेषण में सहायता के लिए भूकंपीय इमेजिंग हेतु एचपीसी सॉफ्टवेयर सूट
राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत विकसित "SeisRTM" एक "मेक इन इंडिया" पहल है, जिसका उद्देश्य उच्च-रिज़ॉल्यूशन 2डी और 3डी भूकंपीय इमेजिंग के लिए अनुकूलन योग्य और कुशल आरटीएम सॉफ्टवेयर बनाना है। यह भारत में अपनी श्रेणी का सर्वश्रेष्ठ सॉफ्टवेयर होगा, जो अपस्ट्रीम तेल और गैस अन्वेषण कंपनियों के लिए उन्नत भूकंपीय इमेजिंग क्षमताएं प्रदान करेगा।